गांव मनोहरपुर प्ले स्कूल में शुक्रवार को रेडीनेस मेला आयोजित

1

इंद्री विजय काम्बोज । गांव मनोहरपुर प्ले स्कूल में शुक्रवार को रेडीनेस मेला आयोजित किया गया। गांव मनोहरपुर आंगनबाड़ी केंद्र को अपग्रेड करते हुए प्ले स्कूलों में बदला गया है। अप्रैल से इस प्ले स्कूल में दाखिले शुरू हो गए हैं हैं।
मेले में अलग-अलग काउंटर बनाते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा प्ले स्कूल में होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। इस मेले में बच्चों के शारीरिक विकास, सामाजिक, भावनात्मक विकास, भाषा विकास और गणित विकास आदि गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। इस प्ले स्कूल के माध्यम से बच्चों को खेल-खेल में पढऩा लिखना सिखाया जाएगा।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता डोली तथा स्कूल अध्यापक अश्वनी कुमार मनोहरपुर ने बताया कि इन मेलों में तीन से छह वर्ष के बच्चों की काउंसलिग की गई तथा बताया गया कि सरकार द्वारा बनाए गए प्ले स्कूल में बच्चों का किस प्रकार शारीरिक तथा बौद्धिक विकास किया जाएगा। अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों को इन प्ले स्कूल में अवश्य भेजें तथा खुद भी अपने बच्चों के विकास तथा उनके पोषण में सहायक बनें।

डोली ने बताया की हमारे गांव के सरपंच प्रताप सिंह का प्ले स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र में समय- समय पर दौरा रहता है और उनके प्रयासों के द्वारा हमारे गांव के प्ले स्कूल की कक्षाओं का उसी अनुरूप रंग रोगन करवा दिया गया है। बाकी प्ले स्कूल के निर्धारित पाठ्यक्रम के मुताबिक ही पढ़ाई आदि करवाई जाएगी। इन प्ले स्कूल में अभिभावकों को कोई फीस आदि भी नहीं देनी पड़ेगी।

इस रेडीनेस मेले में गांव के सरपंच प्रताप सिंह, दीपा पंच, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता डोली, स्कूल अध्यापक अश्वनी कुमार, दीप्ति मैडम, रविंद्र अध्यापक, रीटा हैल्पर, सरबती देवी आंगनवाड़ी सहायक जोहड़ माजरा, रेखा आंगनवाड़ी सहायक ऊमा आंगनवाड़ी सहायक, लता, मंजू, नेहा, लक्ष्मी, ऊषा सहित अन्य गांव की महिलाएं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थीं।