करनाल विजय काम्बोज || ओजल्या चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा समाज सेवा की एक सराहनीय पहल करते हुए तुलसी जी के दोनों बच्चों के लिए सहायता की गई। इस अवसर पर उनके दोनों बच्चों के लिए पूरे वर्ष की किताबें, स्टेशनरी, स्कूल ड्रेस एवं जूते भेंट स्वरूप प्रदान किए गए। ट्रस्ट की प्रमुख शैलजा गुप्ता ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के सामाजिक कार्य निरंतर किए जाते रहते हैं, जिससे जरूरतमंद परिवारों को सहयोग मिल सके।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के अनिल ग्रोवर पूनम ग्रोवर नीरज कपूर कुलदीप जी निरंजन दास गोयल रीना जी जस्कृत मीनाक्षी मित्तल पूर्वीका जैन निशा जी गजल जी मोनू जी रणदीप पूरी एवं रमापुरी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया
कार्यक्रम के सूत्रधार योजना प्रकल्प मुरारी बत्रा ने आए हुए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया और विश्वास व्यक्त किया कि आप सभी के निरंतर सहयोग और साथ से ऐसे सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, जिससे जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाई जा सके।”









