घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू।

1
चोरी शुदा 2,500 रुपये नगदी व मोबाइल फोन बरामद
करनाल विजय काम्बोज|।
जिला पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना असंध के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी सलवान की टीम ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस चौकी सलवान इंचार्ज उप निरीक्षक मनदीप सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार शुक्रवार की रात आरोपी ने शिकायतकर्ता के घर में घुसकर 2,500 रुपये की नगदी व एक मोबाइल फोन चोरी कर लिया था और मौके से फरार हो गया था।
शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी अंकुश पुत्र मदन, निवासी गांव सालवन, करनाल को गांव सालवन क्षेत्र से काबू किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा एक मोबाइल फोन व 2,500 रुपये की नगदी बरामद की गई।
पुलिस द्वारा आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।