दुपहिया वाहन चोरी के मामले में आरोपी काबू,एक मोटरसाइकिल बरामद।

14
करनाल विजय काम्बोज|
जिला पुलिस करनाल द्वारा दुपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ इंचार्ज उप निरीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में तथा सहायक उप निरीक्षक राजेश सिंह की अध्यक्षता में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि पुत्र मदन लाल निवासी नालापार राजीव कॉलोनी, हाल बालाजी कालोनी करनाल को कैथल रोड नजदीक भाखड़ा नहर पुल करनाल से काबू किया गया।
पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से एक चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है।
मामले के जांच अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी द्वारा दिनांक 16 मार्च 2026 को थाना सिविल लाईन के क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था।
पुलिस द्वारा आज आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।