समाज के उत्थान में महात्मा ज्योतिबा फुले का योगदान अग्रणीय : डॉ बलराम शर्मा

3

कहा : महात्मा ज्योतिबा फुले ने शिक्षा के माध्यम से सोए हुए समाज को जगाने का किया था प्रयास

करनाल विजय काम्बोज|| महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर डीएवी कॉलेज करनाल के राजनीतिक विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. बलराम शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के उत्थान में महात्मा ज्योतिबा फुले का योगदान अविस्मरणीय है। इस अवसर पर डॉ. बलराम शर्मा सहित छात्रों ने महात्मा ज्योतिबा फुले को याद करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा के माध्यम से सोए हुए समाज को जगाने का प्रयास किया और उन्होंने समाज के लिए स्त्रियों की शिक्षा को अनिवार्य बताया। इसके अलावा उन्होंने सामाजिक बुराइयों का भी विरोध किया। उन्होंने सन-1876 में सत्यशोधक समाज की स्थापना की थी, जिसका मुख्य उद्देश्य भारतीयों को सामाजिक बुराइयों के बारे में जागरूक करना तथा समाज में फैली कुरीतियों, अंधविश्वासों का विरोध करना था। डा. बलराम शर्मा ने कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर महिला शिक्षा, नारी सशक्तिकरण के उन्मूलन के लिए संघर्ष किया। देश में सामाजिक क्रांति लाने में अन्य सामाजिक सुधारो के साथ महात्मा ज्योतिबा फुले ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। डॉ बलराम शर्मा ने कहा कि युवाओं को महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर विजय सैनी, नीरज सैनी, दक्षित कंबोज, अनुज शर्मा, दक्ष राणा, दीपांशु व सैकड़ो की संख्या में छात्र उपस्थित रहे।