हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति का 11वं राज्य सम्मेलन
करनाल विजय काम्बोज ||
करनाल के सैक्टर 8 स्थित महाराणा प्रताप भवन में हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति का तीन दिवसीय राज्य सम्मेलन शुरू हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता अखिल भारतीय जन विज्ञान नेटवर्क के अध्यक्ष सत्यजीत रथ, अखिल भारतीय जन विज्ञान नेटवर्क की महासचिव आशा मिश्र, भारत ज्ञान विज्ञान समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. काशीनाथ चटर्जी, हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति अध्यक्ष प्रमोद गौरी सहित वक्ताओं ने ज्ञान विज्ञान आंदोलन पर विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का मंच संचालन मनीषा हंस व महासचिव सुरेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त उपायुक्त बलबीर सिंह मलिक ने की। कार्यक्रम में स्वागत समिति के अध्यक्ष प्रो. विनोद भूषण अबरोल ने अध्यक्षीय टिप्पणी की। मंचासीन सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी बलबीर सिंह मलिक, लाजवीर सिंह हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के राज्य सचिव सत्यवान पुंडीर मौजूद रहे। इस मौके पर मंचासीन मुख्यातिथियों ने हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति की स्मारिका एवं वैज्ञानिक मानसिकता और हमारा जीवन, हरियाणा लेखक संघ की पुस्तिका “विवेकानंद के विचार” सहित तीन पुस्तिकाओं का विमोचन किया। करनाल ज्ञान विज्ञान समिति के अध्यक्ष विनोद मंगलौरा ने विभिन्न 15 जिलों से आए प्रतिनिधियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत डा. विनोद भूषण अबरोल ने हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति के संक्षिप्त इतिहास एवं उद्देश्य को विस्तार से प्रस्तुत किया। इस मौके पर जतन नाट्य मंच ने गीत व नाटक स्कूल हमारा, हमारा ही रहेगा सहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सत्यजीत रथ ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते वैज्ञानिक चेतना के बारे में बताते हुए कहा कि किसी भी अविष्कार की खोज बिना चेतना विकास के संभव नहीं है। उन्होंने वतर्मान परिस्थितियों की वैज्ञानिक मानसिकता चेतना की आवश्यकता एवं सामाजिक न्याय व उसके महत्व के विषय बात रखी। उन्होंने वैज्ञानिक सोच को समाज हित के लिए आवश्यक कदम बताया।
आशा मिश्र ने हरियाणा में साक्षरता अभियान के सफल प्रयोग लेकर बात रखी। समिति अध्यक्ष प्रो. प्रमोद गौरी ने कहा समिति कहा कि समिति वैज्ञानिक चेतना को पैदा कर समाज से अंधविश्वास व गैरबराबरी को दूर कर समतावादी समाज की स्थापना के लिए प्रयासरत है। उन्होंने पूर्व में हुए महिला उत्थान व साक्षरता की दिशा में किए गए कार्यों की चुनौतियों के विषय में बात रखी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जहां महिलाएं घर की दहलीज लांघ कर बाहर आना व उनका साक्षर होना समिति के लिए किसी चुनौती से कम ना था। समिति ने समस्याओं पर मंथन किया और महिलाओं सहित जातिगत प्रभावित लोगों के बीच काम करते हुए उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना शुरू किया।
बलबीर सिंह मलिक ने कहा कि अपने समाज का बंटवारा करने की कोशिश की जा रही है ऐसे में हमें मानवीय संवेदनशीलता व चेतना की जरूरत है। ज्ञान विज्ञान आंदोलन समाज को सही दिशा प्रदान कर सकता है। उन्होंने लोगों से ज्ञान विज्ञान आंदोलन से जुड़ने का आह्वान किया।
इस मौके डा.रणबीर सिंह दहिया , प्रो सुरेंद्र कुमार, हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति अध्यध सत्यवान, एडवोकेट सुमित्रा चंदेल, डॉ. अशोक कुमार, संतोष मुदगिल, जय प्रकाश शास्त्री, डॉ. पवन कुमार, मेहर सिंह, जरासो शर्मा, सूरज, सतीश कुमार, ममतेश, गुंजन, अरुण कुमार, अशोक कौशिक, नीरज अरोड़ा, सेवा राम बड़सर आदि मौजूद रहे।









