पिहोवा, 17 मार्च। एसएमओ डॉ मनीषा सिंह ने बताया कि पिहोवा में 19 मार्च 2026 तक चैत्र चौदस मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस चैत्र चौदस मेले में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इन श्रद्धालुओं कि स्वास्थ्य को ध्यान रखते हुए मेला क्षेत्र, सरस्वती तीर्थ स्थल व विभिन्न स्थानों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस मेले में दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य से सम्बंधी बीपी, शुगर,बुखार और अन्य प्रकार के बीमारियों को चैकअप करके मौके पर ही दवाईयां दी जा रही है।
डॉ नेहा ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिहोवा द्वारा शिविर लगाकर मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही और दिन और रात के समय में श्रद्धालुओं के लिए कर्मचारियों कि ड्यूटी लगाई गई है। इस मौके पर फार्मासिस्ट आरुण,कुलविंदर कौर, पिंकी,रितू, रीना,आशा वर्कर शशी,नीलम उपस्थिति रहे।









