कब्जे से 19 ग्राम स्मैक नशीला पदार्थ व एक मोटरसाइकिल बरामद
करनाल विजय कांबोज।।
नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस करनाल की एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज उप निरीक्षक हिम्मत सिंह के नेतृत्व में की गई।
पुलिस टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 1. *अंकित पुत्र संतलाल, निवासी गांव नगला रोडान 2. प्रदीप कुमार पुत्र चरण सिंह, निवासी गांव नौरता, थाना इंद्री, जिला करनाल को काबू किया गया। आरोपियों के कब्जे से 19 ग्राम स्मैक (नशीला पदार्थ) तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।*
इस संबंध में एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज उप निरीक्षक हिम्मत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के विरुद्ध थाना कुंजपुरा, करनाल में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मामले की गहनता से जांच की जा रही है तथा नशा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की संलिप्तता को लेकर जांच इकाई द्वारा अग्रिम अनुसंधान जारी।









