करनाल ||
नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस करनाल की सीआईए 2 की टीम को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
इस कार्रवाई के तहत एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर सहायक उप निरीक्षक रामनिवास की अध्यक्षता में दूसरे आरोपी को काबू किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान *जसपाल सिंह पुत्र गुरमुख सिंह निवासी गांव अंजातलि करनाल के रूप में हुई है।*
इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त मामले में पूर्व में भारत भूषण पुत्र मदनलाल को 40.24 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया था। जिसके खिलाफ थाना बुटाना में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी से गहनता पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह इस नशीले पदार्थ को उसके अन्य साथी जसपाल सिंह से खरीद कर लाया था।
इस खुलासे के आधार पर जांच इकाई द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के सामने पेश कर जिला जेल भेज दिया गया है









