घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी काबू

5
आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा लोहे का स्क्रैप बरामद*
करनाल विजय काम्बोज ।
विगत सायं जिला पुलिस करनाल के थाना असंध की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए घर में घुसकर लोहे का सामान चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को काबू करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई मुख्य सिपाही राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में की गई।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान.. *विक्की पुत्र राजकुमार, निवासी वार्ड नंबर 2,असंध जिला करनाल साहिल कौशिक पुत्र पवन कुमार,निवासी वार्ड नंबर 11, असंध,जिला करनाल के रूप में हुई है।आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा लोहे का सामान (स्क्रैप) भी बरामद किया गया है।*
इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 16 जनवरी 2026 की रात वार्ड नंबर 2, असंध में एक मकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में थाना असंध में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को काबू किया गया। आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया है।