कब्जे से 40 ग्राम अफीम नशीला पदार्थ की बरामद
——————–
करनाल विजय काम्बोज ।
नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस करनाल की एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्यवाही एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज उप निरीक्षक हिम्मत सिंह के नेतृत्व में की गई।
पुलिस टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए *.. सोहन पुत्र रक्षपाल,निवासी गांव गौहंदर थाना निसिंग,व गुरुप्रताप सिंह पुत्र जसवंत निवासी बूटा कॉलोनी कस्बा निसिंग सिंह जिला करनाल को काबू किया गया। व कब्जे से 40 ग्राम अफीम बरामद की गई हैं।*
इस संबंध में एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज उप निरीक्षक हिम्मत सिंह ने जानकारी देते बताया कि आरोपियो के विरुद्ध थाना निसिंग करनाल में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसे टीम द्वारा आज माननीय न्यायालय के सामने पेश कर आरोपी सोहन पुत्र रक्षपाल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है व उसके अन्य साथी गुरु प्रताप सिंह का दो दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया गया है। दौराने रिमांड मामले में नशा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की संलिप्तता को लेकर गहन जांच कर मामले का खुलासा किया जाएगा









