बल्हेड़ा गांव में हुए दो पक्षों के आपसी विवाद के मामले में वांछित चल रहे मुख्य 11वे आरोपी को करनाल पुलिस ने किया गिरफ्तार

13

विजय काम्बोज करनाल । जिला पुलिस थाना घरौंडा की टीम द्वारा विश्वसनीय में सूचना के आधार पर उप निरीक्षक तेजपाल की अध्यक्षता में गांव बल्हेड़ा गांव में दो पक्षों के बीच हुई लड़ाई झगड़ा व हवाई फायरिंग के मामले में फरार चल रहे ग्यारहवें आरोपी…. *अफसारून पुत्र इरफान निवासी गढ़ी वासिक पानीपत,को काबू किया गया।*
—————————————
आरोपी के कब्जे से एक अवैध हथियार 315 बोर किया बरामद
———————-
इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को गांव बल्हेड़ा में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में लड़ाई झगड़ा हो गया था, जिसमें आरोपी पक्ष में शामिल दस व्यक्तियों द्वारा शिकायतकर्ता पक्ष पर लाठी डंडों से सर पर हमला कर, व हवाई फायरिंग कर जान से मारने की धमकी दे मौके से फरार हो गए थे, जिनके खिलाफ थाना घरौंडा में मामला दर्ज किया गया था,उक्त घटना में आरोपी अफसारून पुत्र इरफान भी सम्मिलित था,जो हवाई फायरिंग कर मौक से फरार हो गया था, जिसे आज टीम द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश कर जिला जेल भेजा गया है।