करनाल विजय काम्बोज || करनाल पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए दो मामलों में दो आरोपीयो को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
*पहले मामले में* जिला पुलिस थाना सेक्टर 32/33 की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर 32 के एरिया से गांव बुड्ढा खेड़ा में दिनांक 18 अक्टूबर 2025 को आरोपी… *गुलशन पुत्र सुनील कुमार निवासी गांव सगोहा,करनाल* व उसके अन्य साथी के द्वारा दुकान की छत तोड़कर रखे हुए सामना चोरी करें घटना को अंजाम दिया गया था। पूछताछ में आरोपी के कब्जे चोरी सुदा मोटरसाइकिल की 18 बैटरियां व एक चैन कवर बरामद किया गया।
*दूसरे मामले में* अपराध अन्वेषण शाखा 3 की टीम द्वारा दिनांक 10 जून 2025 को आरोपी… *पंकज पुत्र सूरजभान निवासी सुभाष गेट करनाल के द्वारा* राजीवपुरम कालोनी से रात के समय एक मकान से सामान चोरी कर घटना को अंजाम दिया गया था। पूछताछ में आरोपी के कब्जे से चोरी सुधा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। दोनों मामलों में आरोपियों को माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश कर जिला जेल भेजा गया है।









