दो पहिया वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

21
आरोपी के कब्जे से चोरी सुधा दो मोटरसाइकिल की बरामद
करनाल विजय काम्बोज । जिला पुलिस की एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ टीम द्वारा उप निरीक्षक कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में आरोपी… *प्रदीप कुमार पुत्र सतपाल निवासी गांव मुबारकाबाद, जिला करनाल को गिरफ्तार किया गया।*
इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को प्रोडक्शन वांट पर लेकर चोरी सुधा दो मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपी से गहनता से पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी द्वारा दिनांक 28 जुलाई 2025 व 3 अक्टूबर 2025 को कल्पना चावला मेडिकल हॉस्पिटल, थाना सिविल लाइन,करनाल से दो मोटरसाइकिल चोरी कर घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके खिलाफ थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया था। व आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। आरोपी को पुनः माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।