कब्जे से चोरी सुधा करीब 60 किलोग्राम तांबे की कॉइल व लोहे की पत्तिया की बरामद।
करनाल विजय काम्बोज || जिला पुलिस की अपराध अन्वेषण शाखा 3 की टीम द्वारा सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार की अध्यक्षता में दो आरोपी… बचित्र सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी निसिंग, करनाल व मनी कुमार पुत्र दलबीर सिंह निवासी जलमाना करनाल को प्रोडक्शन वांट पर लेकर चोरी सुदा करीब 60 किलोग्राम तांबे की कॉइल व लोहे की पत्तिया बरामद की गई।
इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियो द्वारा 25 अक्टूबर को लोहे की फैक्ट्री से बिजली का सामान चोरी कर घटना को अंजाम दिया गया था जिनके खिलाफ थाना सदर में मुकदमा नंबर 828-26.10.2025./136 इलेक्ट्रिसिटी एक्ट 2003.303 भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिन्हें इस मामले में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश कर जिला जेल भेजा गया है।









