करनाल विजय काम्बोज || जिला पुलिस करनाल की टीम द्वारा गवर्नमेंट वूमेन पीजी कॉलेज करनाल में कैम्प लगाकर छात्राओं को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान करनाल पुलिस की तरफ से सहायक उप निरीक्षक अजय कुमार कोऑर्डिनेटर अजय कुमार कोऑर्डिनेटर व उनकी टीम मौजूद रही। जिन्होने छात्राओं को डायल 112 व दुर्घटना हेल्पलाईन नम्बर 1073 के बारे में अवगत कराया। दुपहिया वाहन चलाते समय हैलमेट पहनने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बैल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल को प्रयोग ना करने, लाल बत्ती जम्प ना करने, शराब पीकर गाडी ना चलाने व ओवर स्पीड में गाडी चलाने पर ड्राईविंग लाईसेंस निलंबित होने बारे जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त सडकों पर लगे सीसीटीवी द्वारा अपराधों की रोकथाम में मिलने बारी मदद के बारे में बताया गया। नेशनल हाईवे-44 पर लगे सीसीटीवी द्वारा ओवर स्पीड के चालान होने बारे भी जानकारी दी गई। इस मौके पर कॉलेज के प्रिंसिपल श्री विवेक रंगा,व कॉलेज का तमाम स्टाफ मौजूद रहा।









