छीना- छपटी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को करनाल पुलिस ने किया गिरफ्तार

25
कब्जे से छीना हुआ मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग की गई एक मोटरसाइकिल की बरामद।
करनाल विजय काम्बोज || जिला पुलिस की क्राइम यूनिट सीआईए-1 की टीम द्वारा विश्वसनीय सूचना के आधार पर सहायक उप निरीक्षक कर्मवीर सिंह की अध्यक्षता में तीन आरोपी.. *मोनू पुत्र रामपाल, विजय पुत्र चरण सिंह निवासी गांव ‌स्टोंडी व अमित पुत्र बलवान निवासी पूजा विहार कॉलोनी पानीपत को छीना हुआ मोबाइल व एक मोटरसाइकिल सहित काबू किया गया।*
इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने सूचना देते हुए बताया कि आरोपीयो द्वारा दिनांक 4 सितंबर 2025 को नमस्ते चौक के नजदीक रात के समय एक ई रिक्शा चालक से मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गए थे। जिनके खिलाफ थाना शहर में मामला दर्ज किया गया था। आज आरोपियों को जांच इकाई द्वारा इस मामले में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश कर जिला जेल भेजा गया है।