लिबर्टी परिवार ने संस्थापकों के बताए रास्ते पर चल कर बुलंदी हांसिल की: शम्मी बंसल

110

दीपावली से पहले लिबर्टी परिवार ने अपने संस्थापकों को श्रद्धंजली अर्पित की
करनाल विजय  काम्बोज || करनाल को अंर्तराष्ट्रीय क्षितिज पर पहुंचाने वाले लिबर्टी शुज समूह के संस्थापकों को दीपावली से पहले याद किया। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा परपुष्पांजली अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की। यह कार्यक्रम लिबर्टी शूज केे कुटैल स्थित लिबर्टी पुरम में आायोजित किया गया। लिबर्टी पुरम में आयोजित कार्यक्रम में लिबर्टी के डायरेक्टर सुनील गुप्ता एमडी शम्मी बंसल तथा मनन बंसल मुख्य रूप से मौजूद थे। उन्होंने लिबर्टी के संस्थापक, डीपी गुप्ता पीडी गुप्ता, राजकुमार बंसल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर जीएस सैनी, अशोक चावला, अमित अरोड़ा, विरेंद्र नरवाल, शेखर दीवान,सुरेश काम्बोज, जिया उल हक , पंकज , एस.एस सैनी, मनीष मित्तल, विनोद गुप्ता, एसएस यादव,  दिनेश काम्बोज,मनु वर्मा, अािद मौजूद थे। इस अवसर पर लिबर्टी शूज के एमडी शम्मी बंसल ने कहा कि आज लिबर्टी परिवार की पहचान इंटरनैशनल जगत में हैं। इसके उत्पादों की विश्वसनीयता  लोगों के दिलो दिमाग में हैं। उन्होंने कहा कि संस्थापकों के बताए रास्ते पर चलना हम सभी का कर्तव्य हैं। उन्होंने कहा कि लिबर्टी के संस्थापकों ने सबसे पहले स्वदेशी उद्योग की स्थापना की। आज लिबर्टी भारत को उद्यमिता और स्वदेशी के क्षेत्र में आगे बढ़ा रहा हैं। लिबर्टी ने मेरा दिल है हिंदुस्तानी के साथ मेरा जूता है हिंदुस्तानी के उद्घोष को आगे बढ़ाया हैं। इस अवसर पर पूजा का कार्यक्रम भी हुआ। लिबर्टी परिवार के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।