बाल भवन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

173

करनाल विजय काम्बोज ।|   हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद निर्देशानुसार एवं उपायुक्त उतम सिंह के कुशल मार्गदर्शन में जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा बाल के उपलक्ष्य में बुधवार को बाल भवन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य कपिल अत्रेजा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में पहुचने पर जिला बाल कल्याण अधिकारी मंजू चैधरी ने पुष्प गुच्छ देकर तथा बच्चो ने तिलक लगाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
इस अवसर पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य कपिल अत्रेजा ने बच्चों की नृत्य एवम् गायन के प्रति लगन एवम् मेहनत को देखते हुए बच्चो का उत्साह बढाया तथा बच्चो को नृत्य एवम् गायन की बारीकियो को समझाते हुए अपने छात्र जीवन के संस्मरणों को याद करते हुए तथा बचपन से बाल भवन से जुड़ीं हुई अपनी यादे बच्चो के साथ साँझा की और कहा कि बच्चे भविष्य के कर्णधार है |
बच्चों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने  बच्चो के साथ आये हुए अध्यापकों तथा इस अवसर पर आमंत्रित किये जाने पर जिला बाल कल्याण अधिकारी का धन्यवाद किया।
जिला बाल कल्याण अधिकारी मंजू चैधरी ने बताया कि आज जिले भर के 26 स्कूलों से 136 बच्चों ने इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। आज के कार्यक्रम में मंच का संचालन उर्वशी विग एवं रजनीश चोपड़ा ने किया।
आयोजित प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में राज्य कवि भारत भूषण, शिवाली राज, हरजिंदर, परवीन शर्मा, अशोक कुमार, रीति, सुनीता पसरीचा, सुनीता राठी, मीना, दीपिका कक्कड़ शामिल रहे ।