एनडीपीएस एक्ट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

108

कब्जे से 20 ग्राम स्मैक की बरामद।
करनाल विजय काम्बोज । जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल टीम इंचार्ज उप निरीक्षक हिम्मत सिंह की अध्यक्षता में टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर मेरठ रोड करनाल से आरोपी गौरव निवासी पृथ्वी विहार थाना सेक्टर 32/33 करनाल को 20 ग्राम नशीला पदार्थ स्मैक सहित काबू किया गया।

इस संबंध में टीम इंचार्ज ने सूचना देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 32/33 में मादक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसे आज माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश किया गया। व नशे के इस कारोबार में संलिप्त आरोपी के अन्य साथियों का पता लगाने के लिए मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।