श्रद्धालुओं की इच्छा से हर घर वाल्मीकि रामायण अभियान को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दी गति
करनाल विजय काम्बोज || हर घर वाल्मीकि रामायण अभियान के अंतर्राष्ट्रीय संयोजक तेजिंद्र सिंह तेजी ने दुबई के आबुधाबी स्थित हिन्दू मंदिर में पुजारी स्वामी उत्तम निलई जी महाराज को वाल्मीकि रामायण भेंट की है। महर्षि वाल्मीकि कृत रामायण के प्रचार-प्रसार को गति देते हुए वे दुबई पहुंचे। तेजी ने हर घर वाल्मीकि रामायण अभियान की शुरूआत इसी वर्ष 6 मार्च को केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी आवासन मंत्री मनोहरलाल के हाथ से नई दिल्ली स्थित उनके आवास से करवाई। तब से यह अभियान भारत में जारी रहा। देश के कई राज्यों में पात्र श्रद्धालुओं को तेजिंद्र सिंह तेजी रामायण की प्रतियां भेंट कर चुके हैं। विदेशों से श्रद्धालुओं की उत्सुकता को देखते हुए उन्होंने इस अभियान को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गति दे दी है। दुबई के बाद अब विश्व के विभिन्न देशों में रामायण का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
करनाल जिले के समौरा गांव निवासी तेजिंद्र सिंह तेजी ने कहा कि रामायण विश्व का सबसे प्राचीन महाकाव्य है जो सभी को प्रेरणा प्रदान करता है। रामायण के संदेश को आत्मसात करने से ही विश्व में शांति कायम रह सकती है। महर्षि वाल्मीकि त्रिकालदर्शी थे। उन्होंने श्रीराम जन्म से पूर्व ही उनकी जीवन गाथा लिख दी थी। इस अवसर पर धर्मानुयाई रंजीत सिंह नाहर, रोकी चौहान, सरदार भूपेंद्र सिंह, सुंदर लाल व विजय कुमार सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। अभियान की सह संयोजक रंजना सिंह व प्रवक्ता कर्मबीर ने बताया कि हर घर वाल्मीकि रामायण अभियान अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर का अभियान बन चुका है। वे सभी से इस अभियान से जुडऩे की अपील करते हैं। यह अभियान सर्वसमाज के लिए है। इसलिए सभी रामायण जी का प्रचार-प्रसार करें।









