केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का हुआ दुबई में ऐतिहासिक स्वागत
उद्योगपति गुरुप्रसाद सिंह की अगुवाई में हुए स्वागत से अभिभूत हुए मनोहर लाल
करनाल विजय काम्बोज || हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल का दुबई में एतिहासिक स्वागत किया गया। उनकी सरल जीवनशैली लोगों को काफी भाई। दुबई के ऐतिहासिक गुरुद्वारे में सिख सांगत के साथ वहां के उद्योगपतियों ने मनोहर लाल का जोरदार स्वागत किया। इस स्वागत से केंद्रीय मंत्री अभिभूत नजर आए। इन कार्यक्रमों का आयोजन दुबई की सिख संगत के साथ हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व एक्जीक्यूटिव मैंबर तथा हरियाणा के जाने माने उद्योगपति गुरुप्रसाद सिंह ने किया। दुबई के ऐतिहासिक गुरु द्वारे जबल्ली दुबई के श्री गुरुनानक दरबार गुरुद्वारे में आयोजन किया गया। जहां पर हजारों की तादात में सिख संगत ने केंदीय मंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर वहां के उद्योगतियों ने हरियाणा में उद्योग लगाने के की इच्छा जताई केंद्रीय मंत्री को निवेश के लिए प्रस्ताव मिले। हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व एक्जीक्यूटिव मैंबर तथा हरियाणा के जाने माने उद्योगपति गुरुप्रसाद सिंह ने बताया कि दुबई के इस गुरुद्वारे में हुए कार्यक्रम में प्रभलीन सिंह पूर्व सीएम के साथ थे। इस अवसर पर गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार कंघारी साहब ने मनोहर लाल को सिरौपा भेंट कर सम्मनित किया। उनके अलावा एस.पी सिंह ओवेराय बिक्रमतीत सिंह ने मनोहर लाल का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर सांगत ने प्रभलीन सिंह के साथ गुरु प्रसाद सिंह को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर कें द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वह इस स्वगत से अभिूभूत हैं। भारत इस समय विश्व की पांचवी बड़ी आर्थिक शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा इस समय निर्माण का बड़ा हब बनता जा रहा हैं। हरियाणा में उद्योगों के लिए अनुकूल बातावरण हैं। उन्होंने उद्योगपतियों को हरियाणा आने का न्यौता दिया। इस अवसर पर गुरुप्रसाद सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल विराट व्यक्तित्व के स्वामी हैं। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल खुद सच्चे गुरु के सेंवक हैं। हरियाणा ही नहीं देश भर में सिखों का सम्मान मनोहर लाल के कारण बढ़ा हैं।









