केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की टीम ने 11 साल में प्रदेश की तस्वीर बदली

23

तीसरे कार्यकाल के एक साल पूरे होने से हर तरफ खुशी: गुरुप्रसाद सिंह
करनाल :हरियाणा में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा की लगातार तीसरी बार जीत के एक साल पूरे  होने पर करनाल में खुशी की लहर दिखाई दी। एक साल पहले करनाल जिले में पांच विधानसभा सीटों पर और पानीपत लोकसभा क्षेत्र से पूरे नौ सीटें भाजपा के पाले में गई। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व एक्जीक्यूटिव मैंबर गुरुप्रसाद सिंह तथा गुरुपर्व प्रबंधक कमेटी के महासचिव इंद्रपाल सिंह ने कहा कि भाजपा की अब तक जीत के प्रमुख शिल्पी पूर्व सीएम मनोहरलाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल ने हिम्मत कर 2014 में भाजपा को अकेल चुनाव लडऩे की दिशा तय की। उनकी मेहनत और उनकी छवि ने भाजपा को जीत के शिखर पर आसीन किया। उन्होंने बताया कि मनोहर लाल ने प्रदेश को जो व्यवस्था दी उसका नतीजा रहा कि भाजपा ने हरियाणा में तीसरी बार जीत अर्जित की। उन्होंने बताया कि मनोहर लाल ने सीएम पद छोड़ कर अपने विश्वसनीय नायाब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया। उन्होंने  बताया कि एक साल में पूर्व सीएम मनोहर लाल की टीम बेहतर काम कर रही ळैं। केंद्रीय मंत्री के तौर पर मनाहर लाल हरियाणा को केंद्र सरकार की कई योजनाएं मिल रही ळैँं। केंद्र और हरियाणा के बीच बेहतर तानमेल के सूत्रधार मनोहर लाल साबित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि करनाल जिले से जगमोहन आनंद हरविंदर कल्याण राम कुमार कश्यप और भगवान दास कबीर पंथी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की टीम के रूप में काम कर रहे हैं। मनोहर लाल की अगुवाई में यह टीम जिस तरह से बेहतर काम कर रही हैं। उससे लोग खुश हैं।