डेरा ब्यास के मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने की दादूवाल के कार्यों की सराहना

171

डेरा ब्यास के मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने गुरुद्वारा दादू साहिब पहुंचकर माथा टेका।
करनाल  विजय  काम्बोज || डेरा ब्यास के मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने सिख  धर्म केे इंटरनैशनल  प्रचारक जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल के समाजसेवी कार्यों की सराहना की। उन्होंने दादूवाल जी की  पंजाब में बाड़ पीडि़तों के लिए चलाए गए राहत कार्यों की  सराहना की। उन्होंने कहा कि दादूवाल जी एक वरिष्ठ धर्म प्रचारक हैं। डेरा ब्यास के मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने गुरुद्वारा दादू साहिब पहुंचकर माथा टेका। इस मौके पर उनके उत्तराधिकारी हजूर जसदीप सिंह गिल भी उनके साथ मौजूद थे। गुरुद्वारा गुरु ग्रंथसर दादू साहिब, अंतरराष्ट्रीय सिख प्रचारक जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल जी का प्रमुख स्थान है, जो इलाके में सिखी प्रचार का केंद्र माना जाता है। यहीं से जत्थेदार दादूवाल जी ने वर्ष 1997 में सिख धर्म के प्रचार-प्रसार की शुरुआत की थी, जो आज पूरी दुनिया तक फैल चुका है। बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों तकरीबन एक घंटे तक गुरुद्वारा साहिब में रुके। इस दौरान इलाके भर से बड़ी संख्या में संगतें गुरुद्वारा साहिब पहुंची और नतमस्तक हुईं। मीडिया द्वारा संपर्क किए जाने पर जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने बताया कि जब भी डेरा ब्यास के मुखी सिरसा क्षेत्र में आते हैं, वे अक्सर गुरुद्वारा दादू साहिब में माथा टेकने जरूर आते हैं। उन्होंने कहा कि इस मुलाकात का कोई अन्य अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए, यह केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ कदम है। गौरतलब है कि गुरुद्वारा गुरु ग्रंथसर दादू साहिब सिख धर्म कौ शिक्षाओं के प्रचार का एक प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।