दो पहिया वाहन चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

27

कब्जे से चोरी सुदा दो मोटरसाइकिल की बरामद।

करनाल विजय काम्बोज । विगत शाम जिला पुलिस की एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में सेक्टर 16 के एरिया से दो आरोपी अजीत कुमार निवासी ओलियाबाद भागलपुर बिहार व शिव निवासी देशवाला देहरादून हाल किराएदार मंगल कॉलोनी को दो चोरी सुदा मोटरसाइकिल सहित काबू किया गया।

इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने सूचना देते हुए बताया कि आरोपियों द्वारा थाना शहर करनाल के एरिया से दिनांक 4 अक्टूबर 2025 को मोटरसाइकिल चोरी कर घटना को अंजाम दिया गया था। जिनके खिलाफ थाना शहर में मामला दर्ज किया गया था। जिन्हें आज इस मामले में माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है।