गली व नाली के निर्माण कार्य का उद्घाटन
करनाल विजय काम्बोज। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने आज ज्ञानपुरा मंदिर में 51 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास किया। निर्माण कार्य 6 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने मंदिर की पिछली तरफ से लेकर पीडब्ल्यूडी रोड तक गली व नाली के निर्माण कार्य का उदघाटन किया। इस पर 18 लाख रुपये खर्च हुए हैं।
इससे पहले श्री कल्याण ने मंदिर में माथा टेका। लोगों को दशहरे की शुभकामनाएं व बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह संयोग है कि आज दो महान विभूतियों महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी है। सेवा पखवाड़े का समापन भी आज हो रहा है। विजयी दशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देती है। गांधी जी का जीवन स्वच्छता व अहिंसा का मार्ग दिखाता है। लाल बहादुर शास्त्री की सादगी और ईमानदारी बेमिसाल है। पखवाड़े के दौरान लगातार सेवा के कार्य हुए हैं। ज्ञानपुरा ऐसी भूमि है जहां संतों न तप किया हुआ है। अराईपुरा गाँव में यह ऐसा स्थान है जहां दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। इस गांव में एनसीसी अकादमी का रुका हुआ निर्माण कार्य फिर से शुरू हो गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए ईमानदारी से कार्य करें और मिलकर क्षेत्र को आगे बढ़ाने में योगदान सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर पंचायती राज विभाग के अधिकारी और गांव के मौजिज लोग मौजूद रहे।









