जेसीआई गोल्ड ने किया सामूहिक विवाह का आयोजन दरबाजे पर पहुंची दस दुल्हों वाली बरात
करनाल विजय काम्बोज || जेसीआई गोल्ड द्वारा रविवार को महाराजा अग्रसैन भवन सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जेसीआई के प्रधान प्रमोद बंसल के संयोजन में 10 कन्याओं का विवाह करवाया गया। इस अवसर पर नव दंपत्तियों को आशीर्वाद देने के लिए केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल पहुंचे। उन्होंने सामूहिक विवाह समारोह में परिणय सूत्र में बंधे 10 नव दंपत्तियों को आशीर्वाद दिया। उनके साथ महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानाानंद जी भी थे। केंद्रीय मंत्री ने उन्होंने प्रत्येक जोड़े को 11-11 सौ रुपये बतौर शगुन भी दिए। इस मौके पर उन्होंने जेसीआई को इस आयोजन के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से दूसरों को भी प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि अपने लिए तो हर कोई करता है लेकिन जरूरतमंद की सेवा से बड़ा कोई पुण्य का काम नहीं। उन्होंने जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखी जीवन की कामना की। इस अवसर पर मंगल मंत्रों के साथ दस नव दंपत्तियों ने दांपत्य जीवन में प्रवेश किया। इससे पहले दस दुल्हों की बारात निकाली गई। उसके बाद दस वेदियों पर दस जोड़ों का विवाह करवाया गया। यहां से दस बेटियों की डोली निकली। इस अवसर पर जिन यवंकयंवतियों का विवाह संपन्न हुआ उनमें उम्मीद जताई कि नव दंपति श्रेष्ठ कार्यों के जरिए जीवन में आगे बढ़ेंगे। इस मौके पर करनाल के विधायक जगमोहन आनंद, असंध के विधायक योगेंद्र राणा, मेयर रेणु बाला गुप्ता, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रवीण लाठर, जेसीआई के प्रधान प्रमोद बंसल,हरीश अग्रवाल अजीत बंसल, रवि नंदन, श्रेयांश बंसल, मुनीष बंसल, भारत गुप्ता, हरीश अग्रवाल, अमित सिंगला आदि मौजूद रहे।









