अवैध शराब तैयार करते एक आरोपी को करनाल पुलिस ने किया गिरफ्तार

31

कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब व 190 लीटर लाहन किया बरामद।

करनाल । बीती शाम जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल टीम इंचार्ज उप निरीक्षक हिम्मत सिंह की अध्यक्षता में टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर गांव बिनौला से आरोपी.. *तीर्थ पुत्र साहब सिंह निवासी गांव बिनौला असंध को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब व 190 लीटर लाहन सहित काबू किया गया।*
इस संबंध में एंटी नाकोटिक्स सेल इंचार्ज ने बताता की आरोपी इस अवैध शराब को बेचने में पीने का आदी है व जिसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत थाना असंध में मामला दर्ज किया गया। व आरोपी को इस मामले में आज माननीय अदालत के सम्मुख पेश किया गया।