करनाल । बीती शाम जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल टीम इंचार्ज उप निरीक्षक हिम्मत सिंह की अध्यक्षता में टीम द्वारा तरावड़ी के एरिया से आरोपी… *रिंकू नाथ पुत्र शीतल नाथ निवासी डेरा बोहला खालसा थाना निगदू करनाल को गिरफ्तार किया गया।*
इस संबंध में जांच इकाई इंचार्ज ने सूचना देते हुए बताया कि दिनांक 9 सितंबर 2025 को टीम द्वारा दो आरोपी अशोक नाथ व पवन नाथ को 1 किलो 16 ग्राम चरस नशीला पदार्थ सहित काबू कर थाना तरावड़ी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिन्हें माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश कर दो दिन का रिमांड मंजूर किया गया था दौराने रिमांड पूछताछ में खुलासा हुआ था कि आरोपी रिंकू नाथ पुत्र शीतल नाथ भी नशे के इस कारोबार में संलिप्त था जिसे टिम द्वारा काबू कर माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया।









