6 अवैध कॉलोनियों  पर चला डीटीपी का पीला पंजा

186
करनाल विजय काम्बोज । जिला नगर योजनाकार गुंजन ने बताया कि गत दिवस करनाल में 6 अवैध कॉलोनियों के विरूद्ध तोडफोड़ की कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि पहली अवैध कॉलोनी जो लगभग 6.5 एकड़ गांव काछवा में बस स्टैण्ड के पास काटी जा रही थी। जिसमें सभी कच्ची सडकों व सीवरेज सिस्टम के विरूद्ध तोडफोड़ की कार्रवाई की गई। दूसरी अवैध कॉलोनी जो लगभग 10 एकड़ में गांव पुण्डरक में काटी जा रही थी। जिसमें सभी कच्ची सडके, 2 डी.पी.सी. व प्लाटो निशानदेही के विरूद्ध तोडफोड़ की कार्रवाई की गई।
उन्होंने बताया कि तीसरी अवैध कॉलोनी जो लगभग 17 एकड़ में कैथल रोड़ पर केन्द्रीय विधालय के सामने काटी जा रही थी। जिसमें 2 निर्माणाधीन दुकान व सभी कच्ची सड़कों के विरूद्ध तोडफोड़ की कार्रवाई की गई। चैथी अवैध काॅलानी लगभग 8 एकड़ में घोघडीपुर रोड पर काटी जा रही है। जिसमें सभी कच्ची सड़कों के विरूद्ध तोडफोड़ की कार्रवाई की गई। इसी प्रकार पांचवी अवैध काॅलोनी जो लगभग 12 एकड़ में बजीदा रोड पर काटी जा रही थी। जिसमें 1 दुकान, सभी पक्की सड़कों  व  सीवरेज सिस्टम के विरूद्ध तोडफोड की कार्यवाही की गई। छठी अवैध काॅलोनी जो लगभग 1 एकड़ में घोघडीपुर रोड व नजदीक डब्ल्यू.जे.सी.कैनाल के पास काटी जा रही है जिसमें 1 डी.पी.सी. व सभी कच्ची सडको के विरूद्ध तोडफोड की कार्यवाही की गई।
जिला नगर योजनाकार गुंजन ने लोगो से अपील की कि कोई व्यक्ति अवैध कॉलोन में कोई निर्माण नहीं करें अन्यथा कार्यालय द्वारा तोडफोड़ की कार्यवाही की जाएगी। अवैध कॉलोनियों व     अवैध निर्माणों के विरुद्ध किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी व तोडफोड़ की कार्यवाही जारी रहेगी तथा दोषियों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज करवाऐ जायेंगे। उन्होंने बताया कि वह डीलरों के जाल में न फसे और शहर में बनी वैध कॉलोनियों में प्लांट खरीद कर अपना घर बनाए तथा डीलरों से अपील की गई की वह टाऊन एवं कंट्री प्लैंनिग, हरियाणा चंडीगढ़ से लाईसेंस लेकर काॅलोनी विकसित करें ताकि आम जन को उसका फायदा मिलें।