स.कवरजीत सिंह विर्क को बराड़ा आढ़ती एसोसिएशन बनाया गया प्रधान

26

बराड़ा अनिल शर्मा ||
बराड़ा आढ़ती एसोसिएशन की बैठक बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से स.कवरजीत सिंह विर्क जी को अनिश्चितकाल के लिए प्रधान चुना गया। उल्लेखनीय है कि स.कवरजीत सिंह विर्क वर्ष 1990 से निरंतर एसोसिएशन की सेवा कर रहे हैं और वर्ष 2025 तक लगातार 35 वर्षों तक अपनी सेवाएँ देते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं।
इस अवसर पर जगप्रीत सिंह (प्रिंस वधवा) को जनरल सेक्रेटरी तथा ललित गोयल को कोषाध्यक्ष के पद पर चुना गया।सभी सदस्यों ने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन की एकता और मजबूती का संकल्प लिया।
बैठक में अनेक गणमान्य आढ़तियों व पदाधिकारियों ने भाग लिया, जिनमें आढ़ती सीताराम पाहवा, कुणाल अग्रवाल,धर्मबीर राणा,लाभ सिंह सरवारा,हरविन्दर सिंह,पाल मेहंदीरत्ता,दिलबाग सिंह, बलविन्दर सिंह मनचंदा,अमरपाल सिंह बजाज, राहुल गर्ग,मनजीत सिंह,गुरमीत सिंह वधवा,पारस खेतरपाल,महेन्द्र खेतरपाल,हरभजन सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।