सुखमनी साहिब के पाठ से होगी शुरुआत
करनाल || जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) करनाल के नये कार्यालय का शुभारंभ पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के समीप गाबा हाउस, प्रथम तल करनाल में होगा। यह जानकारी कांग्रेस शहरी के जिलाध्यक्ष पराग गाबा ने दी। उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सुखमनी साहिब का पाठ आयोजित किया जाएगा, जिसके उपरांत लंगर भोज की व्यवस्था रहेगी। पराग गाबा ने बताया कि यह अवसर उनके लिए व्यक्तिगत रूप से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कांग्रेस परिवार के सभी संगठन, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवा दल, किसान सेल, ओबीसी सेल, राजीव गांधी पंचायती प्रकोष्ठ, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुख्य रूप से शामिल होंगे। कार्यक्रम में विधायक, पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक सहित गैर-राजनीतिक सदस्य व विभिन्न सामाजिक संगठनों को भी आमंत्रित किया गया है। उम्मीद है कि इस कार्यक्रम में सीनियर लीडर्स भी शामिल हो सकते है।









