स्वालंबी भारत और स्वदेशी सुरक्षा केे क्षेत्र में आयुर्वेदिक सैक्टर की महत्वपूर्ण भूमिका
प्रधानमंत्री के विश्व गुरु के सपने का आयुर्वेद सैक्टर पूर्ण करेगा
करनाल विजय काम्बोज|| आयुर्वेदिक ड्रग मैन्यूफैक्चर्स एसेासिएशन आफ हरियाणा की सालाना जनरल मीटिंग में आयुर्वेदिक दवओं पर से जीएसटी कर पांच प्रतिशत करने की मांग की गई। वहीं पर कहा गया कि प्रधानमंत्री के स्वालंबी भारत और स्वदेशी सुरक्षा आह्वान को संकल्प से सिद्धि तक पहुंचाने में आयर्वेद सैक्टर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है इस लिए सरकार इस सैक्टर और अधिक रियायतें दे। करनाल के एक होटल में हुई आयुर्वेदिक ड्रग मैन्यूफैक्चर्स एसेासिएशन की सालाना जनरल मीटिंग में मुख्य अतिथि हरियाणा लाइसैंस आथर्टी दिलीप मिश्रा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष अनूप भारद्वाज ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिलीप मिश्रा ने कहा कि आयुर्वेद की इतिहास लाखों साल पुराना है। इसकी उत्पत्ति ब्रह्मा जी ने की थी। सृष्टि के उदय से ही आयुर्वेद चला आ रहा हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को आज फास्ट और आधुनिक बनाने की जरूरत हैं। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद में पैसेंस बरतने की जरूरत हैं। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि इस क्षेत्र में लोगों की सेहत की रक्षा के लिए काम हो। आयुर्वेद दवाओं को आज विश्व में भी लोग अपना रहे हैं। आयर्वेद प्रोडेक्ट का निर्यात जगातार बढ़ रहा है। उन्होंने सालाना छहसे सरत प्रतिशत ग्रोथ हो रही है । दो सौ से अधिक देशों में भारत आयुर्वेदिक उत्पादों को निर्यात कर रहा हैं। हरियाणा आयुर्वेद का हब बनता जा रहा ळैं। पूरे संसार में आयुर्वेद उत्पाद के मामले में हरियाणा का स्थान सबसे ऊपर है। अपने अध्यक्षीय उद्वोधन में प्रदेशाध्यक्ष अनूप भारद्वाज ने कहा कि आज आयुर्वेद दवा इंडस्ट्रीज को सरकार से रिायायत की जरूरत ळै। यह क्षेत्र पूरी तरह से स्वदेशी है। उन्होंने कहा कि सरकार इस क्षेत्र में लगने वाली जीएसटी पांच प्रतिशत कर दे। जिससे इसे सरवाइव करने में आसानी हो। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह क्षेत्र एक्सपोर्ट में महत्वपूर्ण भूमिका निभा देता है। शुरू में सभी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर यशराज दहिया ने पीपीटी के माध्यम से नए कानूनों को जानकारी दी। इस अवसर पर चैयरमैन पवन भाटिया, निश्चल पुरी सचिव गुलशन सेतिया समीर भूषण ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन चंद भाटिया ने किया। अतिथियों को समृति चिन्ह दिए ।









