प्रदेश और देश में भ्रष्टाचार को भाजपा नेता और मंत्री प्रश्रय दे रहे हैं: चौहान

24

करनाल विजय कांबोज। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव जोगिंदर चौहान ने कहा है कि प्रदेश और देश में अफसरशाही भ्रष्टाचार के लिए भाजपा राजनेता तथा सरकार में मंत्री जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता और प्रदेश सरकार में मंत्री और बड़े अफसर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। जब भी कोई अफसर फसंता है तो सभी नेता उसके बचाव में खडे हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार को विपक्षी नेताओं में भ्रष्टाचार दिखाई देता हैं। जब भी वह नेता भाजपा में शामिल हो जाता है तो उसका भ्रष्टाचार कम हो जाता हैं। उन्होंने कहा कि सरकार या ई डी को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर का लडक़ा और ग्रह मंत्री अमित शाह का पुत्र दिखाई नहीं देता हैं। उन्होंने कहा कि जयंत शाह की पचास हजार रुपए की कंपनी पचास हजार करोड़ रुपए की कैसे हो गई। वह पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि करनाल में नगरनिगम और स्मार्ट सिटी लूट और भ्रष्टाचार का अड्डा बन कर रह गई हैं। इसके लिए पार्षद और मेयर अपनी जिम्ेादारी से नहीं बच सकते हैं। सभी की कमीशन बंधी हुई हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल को हम कैसे ईमानदार कह सकते हैं जब उनकी नाक के नीचे भ्रष्टाचार बढ़ रहा हैं। बिना मुख्यमंत्री की रजामंदी के उनके सीएमओ और उनके अफसर किस तरह भ्रष्टाचार में लिप्त हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि पांचों राज्यों में भजपा हार रही हैं। करनाल से भले ही मोदी जी खड़ा हो जाएं उन्हें भी हार का स्वाद चखना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि उन पर भी भाजपा में शामिल करने के लिए दबाब बनाया गया। इसके लिए उनके पेट्रोल पंप के आगे दीवार लगा दी। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के आगे झुकेंगे नहीं। संषर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार और प्रशासन कांग्रेस नेताओं को ईडी और आयकर के माध्यम से प्रताडित कर रहा हैं। लेकिन कांग्रेस झुकेगी नहीं संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के भाजपा में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता है उनके दम पर कांग्रेस सरकार बनाएगी।उन्होंने कहा कि हुड्डा की लोकप्रियता चरम पर हैं। उनके नाम पर ही कांग्रेस की सरकार बनेगी।