पिहोवा, 28अगस्त(यज्ञदत्त शास्त्री):
राजकीय महाविद्यालय चम्मू कलां में प्लेसमेंट सेल और उद्यमिता सेल द्वारा उद्यमिता पखवाड़ा छोटा कोई काम नहीं, हुनर से ही नाम सही, के अंतर्गत उद्यमिता विषय पर एक प्रेरक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्लेसमेंट सेल की संयोजक ललिता, उद्यमिता सेल के संयोजक रजत मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में तकनीकी सहायता इतिहास विभाग के प्राध्यापक रवि कुमार ने प्रदान की।









