हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत दरौगाओं में की क्षमता निर्माण, महापौर रेनू बाला गुप्ता, निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा तथा पार्षद रहे मौजूद।

168

मेरी बीट-मेरी पहचान के तहत दरौगा बनाएं मॉडल बीट, जन भागीदारी को दें बढ़ावा- महापौर।
निगमायुक्त ने स्वच्छता अभियान के तहत की जाने वाली दैनिक गतिविधियों की दी जानकारी,जीरो वेस्ट कार्यालय को लेकर जोन इंचार्ज करें नियमित दौरा।
 हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025 के तहत दरौगाओं की क्षमता निर्माण को लेकर निगम कार्यालय के सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महापौर रेनू बाला गुप्ता ने कि। बैठक में नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा, वार्ड पार्षद संकल्प भंडारी, बेबी पाल व राम सुधीर यादव, अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेन्द्र चोपड़ा तथा सफाई शाखा के कर्मचारी तथा दरौगा मौजूद रहे।
महापौर ने इस अवसर पर दरौगाओं को कहा कि स्वच्छता निरंतर किए जाने वाला कार्य है। शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए यह प्रक्रिया निरंतर चलती है, ताकि शहर साफ-सुथरा बना रहे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एक औपचारिकता नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और आदत बननी चाहिए। सफाई कार्य शहर की गलियों में नियमित रूप से पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी दरौगा मेहनती है, जिसके चलते बीते दिनो करनाल को राष्टï्रीय स्तर का अवार्ड मिला है।
उन्होंने कहा कि आगे त्यौहारी सीजन आने वाला है। इस दौरान आम दिनो के अलावा ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, क्योंकि उन दिनों नागरिक भी घरों की साफ-सफाई में जुटे होते हैं। उन्होंने कहा कि शहर में मौजूद सभी सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालय तथा सार्वजनिक स्थान साफ-सुथरे हों, सफाई निरीक्षक इसकी लगातार निगरानी करते रहें। उन्होंने कहा कि मेरी बीट-मेरी पहचान के तहत दरौगा अपनी बीट को मॉडल बीट बनाएं। इसके लिए सम्बंधित पार्षद व बीट के नागरिकों को साथ लिया जाए, ताकि अधिक से अधिक जन भागीदारी हो सके। इस तरह के प्रयासों से करनाल शहर को स्वच्छता अभियान में प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर बनने का गौरव हासिल हो सके, हम सभी को इसके लिए कड़ी मेहतन व लगन से कार्य करना होगा।
        बैठक में निगमायुक्त ने बताया कि स्वच्छता अभियान के अंतर्गत क्या-क्या दैनिक गतिविधियां की जानी है, उसकी जानकारी दी। इसके तहत राजकीय व निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों की सफाई, एकल प्रयोग प्लास्टिक प्रतिबंध व चालान, स्वच्छता जागरूकता गतिविधियां, जीरो वेस्ट कार्यालय की स्थापना व उसे मेन्टेन करना, मैकेनाईज्ड रोड स्वीपिंग व मेन रोड स्वीपिंग, पार्कों, जय निकायों, कचरा संवेदनशील बिन्दू एवं खुले भूखंडो को सफाई, आवारा पशुओं एवं कुत्तों को पकडऩा, सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालयों की सफाई, अस्थाई अतिक्रमण को हटाने बारे अभियान चलाना, सभी बाजारों की सभी दुकानों पर दो डस्टबिन रखवाना, डोर टू डोर कार्य व सैग्रीगेशन कार्य की पहले तथा बाद की तस्वीरें लेने जैसे कार्य किए जाने हैं। इन कार्यों के लिए जोन इंचार्ज, ट्रीगर मास्टर व मोटीवेटर्स की ड्यूटि लगाई गई है।
उन्होंने कहा कि सफाई अधिकारी व जोन इंचार्ज जीरो वेस्ट कार्यालय करने के लिए रोजाना निजी कार्यालयों, संस्थानों, औद्योगिक इकाईयों व धार्मिक संस्थानों का दौरा कर यह सुनिश्चित करवाएं कि वह अपने कार्यालयों को जीरो वेस्ट करने की ओर चलें तथा इसका संकल्प भी लें। इसके लिए उन्हें लगातार जागरूक भी करते रहें। उन्होंने दरौगाओं से कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत नगर निगम करनाल को एक ही वर्ष ही दूसरा खिताब हासिल करने का अवसर प्राप्त हुआ है, हमें इसे अवश्य प्राप्त करना है। इसके लिए वह ओर अधिक मेहनत के साथ कार्य करते रहें।