एनडीपीएस एक्ट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

141
कब्जे से 22.71 ग्राम स्मैक की बरामद 
करनाल विजय काम्बोज । जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल इंचार्ज उप निरीक्षक हिम्मत सिंह की अध्यक्षता में टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर शेरगढ़ टापू से नाकाबंदी करके दो आरोपी.. *साहिल पुत्र कर्म सिंह गांव नगला रोडाना करनाल व गौरव उर्फ गोरा पुत्र गुरमेज निवास गांव नौरता,करनाल दोनों को 22.71 ग्राम नशीला पदार्थ स्मैक सहित काबू किया गया।*
इस संबंध में एंटी नाकोटिक्स सेल इंचार्ज हिम्मत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियो के खिलाफ थाना कुंजपुरा में मादक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया कर आज माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया गया। दौराने रिमांड आरोपियों के अन्य साथियों पता लगाने हेतु इस संबंध में अग्रिम अनुसंधान जारी है।