मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

207
कब्जे से चोरी सुधा दो मोटरसाइकिल की बरामद
करनाल। जिला पुलिस की एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार की अध्यक्षता में तपोवन पार्क सेक्टर 4 से आरोपी.. *हर्ष निवासी ऊंचा समाना मधुबन, करनाल को दो चोरी सुधा मोटरसाइकिल सहित काबू किया गया।*
इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी द्वारा एक मोटरसाइकिल चार चमन,थाना सिविल लाइन व दूसरी मोटरसाइकिल कर्ण पार्क थाना शहर के एरिया से चोरी कर घटना को अंजाम दिया गया था। व आरोपी पहले भी स्नेचिंग के मामले में जेल जा चुका है। इस संबंध में आज आरोपी को माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश कर जिला जेल भेजा गया है