बराड़ा(जयबीर राणा थंबड)
लाला लाजपत राय वरिष्ठ नागरिक सभा द्वारा स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया। समाजसेवी डाक्टर कुलदीप शर्मा ने तिरंगा झंडा फहराकर सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस मौके पर उनके साथ बलवंत मैहता, अनिल शर्मा, दीपक राणा, देवेंद्र राणा पिंटू मित्र पाल राणा रामतीरथ सिंह गुलाटी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि डॉक्टर कुलदीप शर्मा ने कहा कि यह स्वतंत्रता दिवस का जो पर्व है यह हमारे लिए बड़ा गर्व का पर्व है जिसके लिए हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना बलिदान देकर अपने खून से इंकलाब की कहानी लिखकर अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्रता दिलाई। हमें उनकी दी हुई कुर्बानियों को नहीं भूलना चाहिए। आज हम अगर खुली हवा में जी रहे हैं तो उन स्वतंत्रता सेनानियों की ही देन है ऐसे ही हमारे सेवा के जवान है जो सीमा पर देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं हम उनको भी सलाम करते हैं और जो देश के लिए कुर्बान हुए सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों को हम सलाम करते हैं।
लाला लाजपत राय वरिष्ठ नागरिक सभा के प्रधान संतोष गोयल ने कहा के देश के अनेक वीरों ने इस स्वतंत्रता संग्राम की अग्नि में अपने प्राणों की आहुति दी हम उनकी इस शहादत को कभी नहीं भूल सकते। इस मोके पर जयप्रकाश वर्मा गोपीचंद छाबड़ा, सोहनलाल मेहंदीरत्ता, शमशेर सिंह पार्षद नगर पालिका बराडा मांगा राणा थंबड,नरेश गर्ग, सवी चावला पार्षद नगर पालिका बराडा, बलवंत मेहता,अमित मक्कर पार्षद नगर पालिका बराडा,डा. योगेश, विजय गोयल,सूरजभान मित्तल सहित अन्य भी मौजूद रहे









