मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया

100

बराडा (जयबीर राणा थंबड)मॉडर्न एजुकेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल अधोया और बचपन प्ले स्कूल अधोया में स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया l स्कूल में अनेक तरह के कार्यक्रम करवा के स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया गयाl बचपन प्ले स्कूल के बच्चों ने आर्मी परेड के माध्यम से झंडा फहराया और झंडे को सलामी दीl मॉडर्न स्कूल के छात्रों ने देश मेरा रंगीला गीत पर अद्भुत दृश्य पेश किया स्कूल में अनेक तरह की कार्यक्रम करवाए गए जिनमें एक पेड़ मां के नाम मोबाइल के दुष्प्रभाव और गणेश वंदना मुख्य केंद्र रही दूसरी कक्षा के छात्रों ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से देश भक्ति का परचम लहराया छोटे-छोटे बच्चे राधा और कृष्ण की वेशभूषा में बहुत सुंदर लग रहे थे कृष्णा तेरी मुरली पे इस सॉन्ग पर बच्चों की प्रस्तुति देखते ही बन रही थी कार्यक्रम का मुख्य केंद्र पंजाबी गिद्दा और हरियाणवी देशभक्ति नृत्य देखने योग्य रहे l स्कूल प्रबंधक श्रीमती इंदु कपूर ने सभी को स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी की बधाई दीl स्कूल प्रिंसिपल गेमल दहिया ने स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी की बधाई दी और कहा कि इस तरह के त्यौहार से हमारे अंदर देश की भक्ति और धार्मिक प्रवृत्तियों का आगाज होता है उन्होंने कहा कि बच्चों की इन गतिविधियों इन कार्यक्रमों के पीछे उनकी मेहनत और मेरे शिक्षकों की मेहनत साफ नजर दिखती है शिक्षकों की लगातार मेहनत से बच्चे आज यह है परफॉर्मेंस दे पाए हैं उन्होंने सारा श्रेय अपने अध्यापकों को दिया जिन्होंने इस कार्यक्रम को अद्भुत और सुंदर बनाया ।