युवा पीढ़ी पर देश का भविष्य निर्भर:डा. दलजीत कौर
बराडा (जयबीर राणा थंबड)
संत मोहन सिंह खालसा लबाना गर्ल्स कॉलेज बराड़ा में कॉलेज प्राचार्या डॉक्टर दलजीत कौर विर्क के दिशा निर्देश में एन.एस.एस. प्रोग्राम ऑफिसर पूजा बैरागी की देखरेख में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में छात्राएं और समस्त कॉलेज परिसर देश भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। गौरतलब है कि देश आज़ादी का 79वाँ राष्ट्रीय पर्व मना रहा है,ऐसे में समस्त देशवासी देश आज़ादी का जश्न मना रहे है । कॉलेज प्रांगण में तिरंगा यात्रा को लेकर छात्राओं में खूब उत्साह देखा गया, आधिकारिक संख्या में तिरंगा यात्रा में 100 से ज़्यादा छात्राओं ने भाग लिया और देशभक्ति नारे लगाए गए। वहीं प्राचार्या डॉ. दलजीत कौर विर्क ने छात्राओं का मनोबल बढ़ाया और तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि वे इसी तरह देश प्रेम में डूबे रहे और देश की आन-बान-शान व राष्ट ध्वज की रक्षा का प्रण लेते रहे,ताकि हर प्रकार की स्थिति में अपना भारत देश सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी पर ही देश का भविष्य टिका हुआ है,ऐसे में युवाओं को समय समय पर अपने इतिहास और आज़ादी से जुड़े कठिन संघर्ष से रूबरू करवाना अति आवश्यक है,ताकि युवा पीढ़ी एक स्वस्थ और सुरक्षित भारत की निर्माता बन सके।
एन.एस.एस.ऑफिसर डॉ.पूजा बैरागी ने अपने संबोधन में कहा कि देश प्रेम ही है जो हम सभी को जोड़े रखता है और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन समय-समय पर छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करता है।इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. दलजीत कौर विर्क, एन.एस.एस.ऑफिसर डॉ.पूजा बैरागी, डॉ.रितु चांदना,करनजीत कौर ,सीमा सैनी व समस्त कॉलेज स्टाफ मेम्बर और बराड़ा चौंकी इंचार्ज विश्वबंधु के साथ अन्य पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।









