पिहोवा, 12अगस्त(यज्ञदत्त शास्त्री): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जलबेहड़ा में हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। विद्यालय के सभी स्टाफ और विद्यार्थियों ने रैली में हिस्सा लेकर गांव में हर घर तिरंगा का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य सुनीता खुराना, नवीन धीमान, गुलाब सिंह, ईश्वर चंद, रितु, पिंकी, अनिल, नरेश आदि उपस्थित रहे।









