एसडीएम अभिनव शिवाच के नेतृत्व में शहर से हटवाया 50 साल पुराना अतिक्रमण, त्योहार के कारण कुछ लोगों को दिया समय, अगर अतिक्रमण नहीं हटाया तो होगी कार्रवाई
पिहोवा यज्ञदत्त शास्त्री । उपमंडल अधिकारी नागरिक अभिनव सिवाच ने पिहोवा शहर के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्र से 50 साल पुराने अतिक्रमण को हटवाने का काम किया। इस कार्रवाई की शहर के नागरिक प्रशंसा कर रहे हैं। इतना ही नहीं त्योहार के कारण कुछ लोगों के अतिक्रमण हटान के लिए एक या दो दिन का समय दिया है। अगर निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाया को सख़्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
एसडीएम अभिनव सिवाच शहर से अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले एसडीएम अभिनव सिवाच के नेतृत्व में शहर के बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान नगर पालिका और संबंधित विभाग के अधिकारियों ने भी अतिक्रमण हटवाया और कुछ स्थानों पर 50 सालों से अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को हटवाया।
उन्होंने कहा कि शहर में किसी तरह का अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा इस शहर के मुख्य मार्गों और बाजार वाले क्षेत्र में सभी दुकानदार अतिक्रमण हटा लें इसके लिए दुकानदारों को कुछ समय भेज दिया गया है अगर दुकानदारों ने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया तो प्रशासन को नियमानुसार कार्रवाई करनी पड़ेंगी।









