धूमधाम व श्रद्धापूर्वक मनाया शिवरात्रि का पर्व

7
गांव दानीपुर में शिवरात्रि पर आयोजित हवन में हिस्सा लेते श्रद्धालु।

पिहोवा, 23जुलाई(यज्ञदत्त शास्त्री): शहर व क्षेत्र में शिवरात्रि का पर्व धूमधाम व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में जाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर मनोकामनाए मांगी। शिवरात्रि के पर्व पर शहर व क्षेत्र के मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया, सुबह से ही मंदिरों में हवन यज्ञ कर जलाभिषेक किया गया। इसी तरह गांव दानीपुर में स्थित शिव मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। पंडित ईश्वर शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन संपन्न करवाया तथा श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात मंदिर में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें सैंकडों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा गुरु गोरखनाथ धाम, जंधेडी, काठगढ़ व आसपास के सभी गांवों में शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।