करनाल विजय काम्बोज || पुलिस सी.आई.ए.-1 की पुलिस टीम द्वारा प्रोडक्शन वारंट पर लेकर 3 आरोपी…. *1. विनोद उर्फ विनोदी पुत्र निगाहिया 2. पवन कुमार उर्फ बौनी पुत्र धर्म सिंह 3. कुलदीप पुत्र सतपाल निवासी गांव गोहिदा करनाल को गिरफ्तार किया गया।* आरोपियान के कब्जे से मोबाइल टावर की कीमती 1 रिमोट रेडियो यूनिट बरामद की गई।
अनुसंधान अधिकारी उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि गहनता से पूछता करने पर पाया गया कि आरोपियों द्वारा दिन में मोबाइल टावर के आसपास के क्षेत्र में छानबीन कर रात को चोरी की घटना को अंजाम देते थे। इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि आरोपियों द्वारा रात 18 मार्च 2025 को चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिस संबंध में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नंबर 70 दिनांक 18.03.2025 धारा 305, 317(2),61(2) भारतीय न्याय संहिता की धाराओ के तहत थाना बूटाना में मामला दर्ज किया गया था। इस संबंध में आज आरोपियों को माननीय न्यायालय के सामने पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।