सदर बाजार क्षेत्र में डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

12
करनाल विजय काम्बोज || 6 जनवरी रात को कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सदर बाजार पुलिस चौकी के क्षेत्र में स्थित एक घर में घुसकर डराकर डकैती की वारदात का मामला रिपोर्ट हुआ था। जिला पुलिस द्वारा मुदई की शिकायत पर थाना शहर करनाल में अज्ञात आरोपीयों के खिलाफ डकैती की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
निरीक्षक सतबीर सिंह द्वारा स.उप निरीक्षक प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में टीम का गठन कर मामले की जांच शुरू की व कड़ीयों को जोड़ते हुए उनकी टीम द्वारा दिनांक 17जनवरी की शाम को आरोपी….. 1. हाशियार सिंह उर्फ भगत पुत्र रामस्वरूप वासी गली नं0-04, लवकुश कालोनी हांसी रोड़, करनाल और 2. अजय पुत्र बग्गी वासी चांद सराय, मंगल कालोनी, ढेहा बस्ती, करनाल को लव कुश कॉलोनी करनाल से गिरफ्तार किया गया।
उप पुलिस अधीक्षक शहर, करनाल श्री राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा को दोनों आरोपियों को माननीय अदालत से 05 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया व दौराने रिमांड आरोपियों के कब्जे से करीब आधा किलोग्राम चांदी के आभूषण, एक सोने की चेन व नकदी बरामद की गई। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा अपने अन्य साथियों के संबंध में भी खुलासा किया गया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए भी निरंतर प्रयास किया जा रहा है, उन्हें भी बहुत जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।