भारतीय किसान यूनियन(भाकियू) के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने हरियाणा बनाओ अभियान का  समर्थन  

24

करनाल। भारतीय किसान यूनियन(भाकियू) के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने हरियाणा बनाओ अभियान को अपना समर्थन देते हुए कहा कि सभी बड़े राजनेतिक दलों व सामाजिक संगठनों को आगे आकर इस अभियान को जोरशोर से मजबूत करना चाहिए। हरियाणा बनाओ अभियान की टीम के सदस्यों ने स्थानीय अर्जुन नगर स्थित भारतीय किसान यूनियन के प्रादेशिक कार्यालय में पहुंच कर प्रदेश अध्यक्ष रतनमान से भेंट करके अ5िायान को समर्थन दिए जाने की मांग उठाई। इस टीम में हरियाणा बनाओ अभियान के प्रदेश के सह संयोजक एडवोकेट यादविंद्र सिंह श्योरान, जिला संयोजक विरेंद्र कलसोरा व इंद्री हलका सह संयोजक रिंकू बदरान शामिल थे। इस बीच किसान नेता रतनमान ने टीम के सदस्यों को समर्थन दिए जाने का लि2िात प्रस्ताव की प्रति सौंपते हुए आश्वासन देते हुए कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए हर संभव मदद की जाएगी। मान ने कहा कि प्रदेश के सभी राजनीतिक दल इस महत्वपूर्ण मुद्दे को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। अब इस मांग को सभी दलों के नेताओं को अपने घोषणापत्र में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता को भी इस मुद्दे का खुलकर समर्थन करना चाहिए। ताकि विधानसभा के आगामी आम चुनाव में यह मु2य मुद्दा बन सके। उन्होंने कहा कि अगर सभी दलों का सहयोग मिला तो हरियाणा के लिए अलग उच्च न्यायालय और नई राजधानी की मांग हरियाणा वासियों की मु2य मांग बन जाएगी। यदि किसी भी राजनीतिक दल ने इस मांग का समर्थन नही किया तो जनता उन्हें सबक जरूर सिखाएगी। मान ने कहा कि अगर  हरियाणा की अलग राजधानी की मांग पूरी हो जाती है तो प्रदेश के युवाओं को नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। हरियाणा में विधान सभा चुनाव में उन राजनीतिक दलों का विरोध किया जाना चाहिए जो नई राजधानी अलग व उच्च न्यायालय के पक्ष में नहीं होंगे। इस अभियान में इस महत्वपूर्ण मुद्दे को उजागर करने के लिए समाज के सभी संप्रदायों को भी शामिल होना चाहिए।