गुरु के दरबार में मिला पूर्व सीएम को राष्ट्र की सेवा में तत्पर रहने का आशीर्वाद
राष्ट्र के लिए काम करने का रास्ता मुझे गुरुओं ने दिखाया: मनोहर लाल
करनाल विजय काम्बोज ||
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री तथा करनाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल ने आज अपने जन्म दिन पर मंजी साहेब गुरुद्वारा में मत्था टेकने के लिए पहुंचे। वहां उन्हें गुरुओं का आर्शीवाद मिला। उन्हे सैकड़ों की संख्या में मौजूदा साध संगत ने आशीर्वाद दिया। यहां उल्लेखनीय है मंजी साहेब गुरुद्वारा के बारे में कहा जाता है कि यहां पर पहली पातशाही अदि गुरु गुरु नानक देव जी यहां पर आए थे। पूर्व सीएम मनोहर लाल आज अपने सत्तर वें जन्म दिन पर आज करनाल के मंजी साहेब गुरुद्वारा पहुंचे। यहां उन्होंने गुरु के आगे नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। यहां पहुंचने पर उनको सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। उनको सिरौपा और कृपाण भेंट कर सिख पंथ प्रचारक जत्थेदार बाबा सुक्खा सिह, हरियाणा राज्य गुरुद्वारा पबंधक कमेटी के प्रधान भूपेंद्र सिंह असंध, मीत प्रधान गुलाब सिंह मूनक गुरुपर्व प्रबंधक कमेटी के महासचिव इंद्रपाल सिंह, प्रधान बरिंदर सिंह, स. अजीत सिंह, बाबा जोगा सिंह,तेजेंद्र सिंह मक्कड मंजी साहेब गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान प्रबंधक सहित संत महात्माओं ने सम्मानित किया। इस अवसर पर गुलाब सिंह मूनक ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री राजनीतिक संत हैं। वह सिख पंथ के सेवक हैं। उन्होंने इस बात को साहिबत किया ळैं। उन पर गुरुओं की हमेशा कृपा रही हैं। उन्होंने गुरुओं का हमेशा सम्मान किया हैं। इस अवसर पर हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भूपेंद्र सिंह असंध ने कहा कि यहां पर इतनी बड़ी तादात में सगत इस बात की गवाही देती है कि संगत का साथस हमेशा राष्ट्र प्रेमकी मनोहर लाल के साथ रहेगा। उन्होंने कहा कि वह मनोहर लाल को हमेशा एक सांवादशील गुरुभाई मोनते ळैं। उन्होंने गुरुओं के प्रकाश पर्व शहीदी दिहाड़ों को सरकारी स्त्र पर मनाया। मनोहर लाल ने हरियाणा में हमेशा संत महातमाओं गुरुओं का सम्मान बढ़ाया है। अब सिख संगत मनोहर लाल का हर तरह से साथ देगी। पूर्व सीएम मनोहर लाल ने कहा कि वह गुरुओं के आगे नतमस्तक ळैं। वह हमेशा अपना जन्म दिन गुरुओं के दर पर जाकर मनाते हैं। उन्होंने कहा कि गुूरुओं के आशीर्वाद के कारण ही वह आज राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो भी उनके प्रति सेवा लगाई जाएगी वह उस पर खरा उतरेंगे। इस अवसर पर विधायक हरिविंदर कल्याण मेयर रेनूवाला गुप्ता, कपिल अत्रेजा , जगमोहन आनंद भाजपा नेता अशोक भंडारी, मेघा भंडारी सहित तमाम लोग मौजूद थे।
पूर्व सीएम ने लिया प्राचीन महादेव के मंदिर में मत्था टेक कर आशीर्वाद
करनाल: पूर्व सीएम मनोहर लाल ने आज अपने जन्म दिन पर पुराना सर्राफा बाजार पहुंच कर प्राचीन शिव मंदिर में मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया। महादेव ने उन्हें भरपूर आशीर्वाद दिया। महाभारत कालीन शिव मंदिर में आज सुबह मुख्यमंत्री पहुंचे। यहां उनका स्वागत मङ्क्षदर प्रबंधक कमेटी के प्रधान रमेश जिंदल सचिव गौरव गर्ग ,चंदर अरोड़ा , किशोर नागपाल के साथ बाजार के दुकानदारों ने किया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी ने मनोहर लाल की जीत के लिए अनुष्ठान किया। उनके लिए विशेष पूजा करवाई गई। पूर्व सीएम ने भगवान के आगे नतमस्तक होकर जीत का आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर उन्हें विजय की कामना के लिए माला पहनाई गई। उनके साथ इस अवसर पर विधायक हरिविंदर कल्याण मेयर रेनूवाला गुप्ता, जगमोहन आनंद भाजपा नेता अशोक भंडारी, मेघा भंडारी सहित तमाम लोग मौजूद थे।