जिला करनाल का नाम रोशन कर रही है योगासन खिलाड़ी रिया राणा

11

करनाल विजय कांबोज।। हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ जयदीप आर्य द्वारा योग के क्षेत्र में अहर्निश पुरुषार्थ रंग ला रहा है। इसी कड़ी में कनिका पब्लिक स्कूल करनाल की निदेशिका श्रीमती राज अरोड़ा ने बताया कि योगासन खेल नर्सरी कनिका पब्लिक स्कूल में पिछले कई वर्षों से दिन-रात मेहनत कर रही रिया राणा ने बीते दिनों 8-10 मार्च, 2024 तक *खेलो इंडिया वोमेन्स लीग (राष्ट्रीय स्तर) योगासन खेल प्रतियोगिता अमरोहा उत्तर प्रदेश में आयोजित की गई। 19 साल के आयु वर्ग से ऊपर तथा 19 आयु वर्ग नीचे के कुल 450 महिला खिलाड़ियों की भागीदारी रही। तीसरे स्थान पर ब्रोंज मेडल लेकर हरियाणा राज्य के जिला करनाल की खिलाड़ी रिया राणा रही। रिया राणा का विद्यालय में ज़ोरदार स्वागत किया गया। सोम अरोड़ा ने धनराशि के साथ खिलाड़ी का होंसला बढ़ाया। राज अरोड़ा ने शॉल ओढ़ाकर तथा मिठाई खिलाकर स्वागत किया। कनिका पब्लिक स्कूल के योग शिक्षक सोम अरोड़ा, योगा कोच नवीन, मुख्याध्यापक सुनील कंबोज, एकेडमिक डायरेक्टर जसप्रीत, नेहा अरोड़ा एवम शिक्षकवृन्द ने रिया राणा एवम उसके माता पिता को बधाई दी तथा खिलाड़ी को मिठाई खिला कर उत्साहित किया। कनिका पब्लिक स्कूल एवम खिलाड़ी के परिवार में खुशी का माहौल रहा। रिया राणा ने सफलता का श्रेय खेल नर्सरी संचालक सोम अरोड़ा एवम माता पिता को दिया। आयुष विभाग के योग विशेषज्ञ तथा हरियाणा योग आयोग के नोडल अधिकारी डॉक्टर अमित पुंज ने बताया कि रिया राणा भी अन्य खिलाड़ियों की तरह पिछले कई वर्षों से योगासनों का अभ्यास कर रही है तथा उसने विभिन्न जिला स्तरीय, राज्य स्तरीय तथा राष्ट्रीय स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले रही है। रिया राणा ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक लेकर न केवल अपने विद्यालय, अध्यापकगण, माता पिता, जिला करनाल के साथ-साथ अपने प्रदेश हरियाणा का नाम रोशन किया है। ऐसे खिलाड़ियों को सरकार द्वारा सभी सुविधाएं देकर होंसला बढ़ाना चाहिए ताकि यह राष्ट्र का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सके।