इन्द्री विजय कांबोज
ब्लाक समिति सदस्य व पूर्व सरपंच चरणजीत सिंह ढूंगरा ने मनकमाजरा, कमालपुर, बूटानखेड़ी सहित कई गांवों में जाकर ग्रामीणों से बातचीत की। ढूंगरा का गांववासियों द्वारा फूलमालाएं ड़ालकर स्वागत किया गया। उन्होंने अपने निजी कोष से गांव मनकमाजरा में पाल समाज की धर्मशाला में दो पंखें देने की सेवा की। ब्लाक समिति सदस्य चरणजीत सिंह ढूंगरा ने कहा कि समाज सेवा की सबसे बड़ी सेवा है। हमें आपस में मिलजुल कर प्रेम प्यार व भाईचारे के साथ रहते हुए समाज के हित के लिए काम करने चाहिए। उन्होंने सभी हल्का वासियों को रक्षा बंधन पर्व की बधाई देते हुए कहा कि भारत देश पर्वो का देश है। सभी पर्व हमें आपसी भाईचारा बनाए रखने का संदेश देते है। इस मौके पर पंकज कुमार, इन्द्र सिंह, जय कुमार, जरनैल सिंह, परमजीत सिंह, रामनाथ, बलबीर ङ्क्षसंह, रितु देवी, काला कश्यप, कृष्ण कुमार व प्रदीप कुमार सहित कई अन्य मौजूद रहे।









